डायरेक्टर विसू का 74 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Update: 2020-03-23 07:00 GMT

मुंबई 23 मार्च 2020। डायरेक्टर और लेखक विसू का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वो 74 वर्ष के थे। विसू कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। विसू के अचानक निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।

एक्टर एस वी शेखर ने कहा, वो बड़े भाई की तरह थे। वो पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे एक नाटक में काम करने का मौका दिया था। मैंने उनके साथ 20 फिल्मों में काम किया और सभी हिट गईं। वो बहुत ही भावुक व्यक्ति थे लेकिन उनका कॉमिक सेंस भी कमाल का था।

वो एक बड़े दिल वाले इंसान थे और लोगों की आर्थिक रूप से भी मदद करते थे। वो साल में करीब 10 शादियां अपने पैसों पर करवाते थे। एक्टर और राजनीतिक खुशबू सुंदर ने कहा, वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें पैसों और समय की कद्र थी। उन्हें पता होता था कि कम बजट में कैसे एक बढ़िया फिल्म बनानी है।

उनकी ज्यादातर स्क्रिप्ट में महिला सशक्तिकरण दिखता था। मैंने उनके साथ फिल्म मनन में काम किया था। जिस तरह से वो अपने कर्मचारियों से मिलते थे, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News