“देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने रेड बिकिनी में दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, Photos देख लोग बोले- क्या किस्मत है… निक जोनस ने किया ऐसा रिएक्ट
मुंबई 7 अक्टूबर 2021I बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों स्पेन में अपना वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में प्रियंका ने स्विमसूट में कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. प्रियंका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नीचे की स्लाइड पर डालें एक नजर.
अपने काम और फुरसत के बीच पूरी तरह से संतुलन बनाना तो कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे। प्रियंका पिछले कुछ महीनों से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। लंदन में शूटिंग के लंबे शेड्यूल के बाद, अभिनेत्री अब स्पेन में शूटिंग कर रही है। उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति के चलते फैंस को अक्सर उनके दैनिक जीवन की झलक देखने को मिलती रहती है। शूटिंग के दौरान खुद के लिए समय निकालकर प्रियंका ने नीले समंदर के बीच अपनी हॉट फोटोज शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो-ब्लॉगिंग ऐप का सहारा लिया और अपने ‘डे ऑफ’ की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका की इन तस्वीरों में वह बड़े नीले समुद्र के बीच नजर आ रही हैं। वह अपने परिवार और सह-कलाकारों के साथ एक नाव पर समय बिताती दिख रही हैं। द स्काई इज पिंक अभिनेत्री ने भव्य समुद्र तट पर बढ़ते तापमान के बीच शूटिंग कराया।
समुद्र में अपने आराम के समय की इन तस्वीरों को साझा करते हुए, प्रियंका ने इसे कैप्शन दिया, ‘#AboutYesterday से एक आदर्श दिन।’ जैसे ही प्रियंका ने ये तस्वीरें साझा कीं, पोस्ट पर फैंस के लाइक और कमेंट की बाढ़ सी आ गई। निक जोनास, पूरी तरह से वाइफ प्रियंका चोपड़ा का हॉट अंदाज देखकर मुग्ध नजर आए और उन्होंने फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका ने तस्वीरों के अलावा सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया हैं जिसमें उन्हें पानी में जेट-स्कीइंग करते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे ‘वाटर बेबी’ का कैप्शन दिया।