एक्ट्रेस के पिता की मौत: दिग्गज एक्टर की दोनों किडनी खराब होने के बाद पड़ा दिल का दौरा… बेटी ने दी श्रद्धांजलि……

Update: 2021-05-17 01:04 GMT

मुंबई 17 मई 2021। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर केडी चंद्रन का रविवार को निधन हो गया. वह काफी वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. रविवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 84 साल के थे. उन्होंने ‘हम है राही प्यार के’ और ‘चाइना गेट’ समेत कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए थे. केडी चंद्रन को हम हैं राही प्यार के, चाइना गेट, जुनून पुकार, कॉल, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं!, जब प्यार किसी होता है, तेरे मेरे सपने, हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया था।
केडी चंद्रन देश की प्रख्यात क्लासिकल डांसर और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता थे. वह सबअरबन जुहू के सिटी केयर अस्पताल में 12 मई से भर्ती थे. अस्पताल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया,”केडी चंद्रन को किडनी का प्रोब्लम था. उनका निधन रविवार सुबह एडवांस किडनी इशु के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुआ।


सुधा चंद्रन एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी, बॉलीवुड, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में हाथ आजमाया है। वह एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। एक्ट्रेस Naagin 1, 2 और 3 समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। सुधा चंद्रन रियलिटी डांस सीरीज़ झलक दिखला जा की प्रतियोगी थीं।

Tags:    

Similar News