Raipur News: आबकारी दफ्तर में लगी आग, ऑडिट रूम में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल जलकर खाक, मचा हड़कंप...
Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित आबकारी ऑफिस के सीएसएमसीएल ऑफिस रूम में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में ऑफिस के अंदर रखी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलाने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जाँच जारी है।
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित आबकाारी दफ्तर के चौथे माले में भीषण आग लग गई। आग ऑफिस के ऑडिट रूम में लगी थी। आगजनी की इस घटना में अंदर रखी महत्वपूर्ण व कई केसों की फाइल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग सिर्फ ऑडिट रूम पर ही लगी है। फिलहाल आग कैसे लगी और इसका कारण क्या था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना तेलीबांधा क्षेत्र की है।
भनपुरी में भीषण आग से 200 टन का टैंकर फटते-फटते बचा, टीम कलेक्टर के फास्ट एक्शन से कई मजदूरों की जान बची
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब औद्योगिक क्षेत्र की एक टार-प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि उसका धुआं 16 किलोमीटर दूर तक दिखने लगा। घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कई कर्मचारी भी फंसे थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कलेक्टर गौरव सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला पंचायत सीईटो विश्वरंजन, नॉर्थ जोन डीसीपी मयंक गुर्जर समेत दमकल और खमतराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की सूझ-बूझ की वजह से भीषण आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
घटना खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार-प्रोडक्ट्स फैक्ट्री है। 7 फ़रवरी (शनिवार) दोपहर जब फक्ट्री के अंदर कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी फंस गये। बाहर खड़े लोगों को अंदर फंसे कर्मचारियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
आगजनी की सूचना के बाद जिले के कलेक्टर गौरव सिंह और नॉर्थ डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और दोनों ने मोर्चा संभाला। मौके पर दमकल की तीन गाड़िया पहुंची थी। पुलिस की टीम ने सूझ-बुझ से अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें प्राथमिकी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के द्वारा करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस और प्रशासन की तात्परता से बड़ी आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री रायपुर निवासी धारीवाल परिवार की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच खमतराई पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, आगजनी की घटना में तार, ऑयल, केमिकल और कई ज्वलनशील पदार्थ जलकर नष्ट हो गये।