Raipur Accident: रायपुर में 4 की मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, अलग-अलग हादसों में पति पत्नी समेत चार की गई जान
Raipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अलग अलग हादसे में पति पत्नी समेत चार की मौत हो गई। आज सुबह तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। वहीं, बीती रात धान से लदे ट्रक के कार में पलटने से तीन लोगों की जान चले गई।
Raipur Accident: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 घंटों के अंदर दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बीती रात विधानसभा क्षेत्र में धान से लोड ट्रक कार के उपर पलटने से कार सवार तीन की मौत हो गई। वहीं, आज सुबह राजेन्द्र नगर स्थित क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया।
राजेंद्र नगर थाना एक्सीडेंट
राजेंद्र नगर के उद्योग भवन रिंग रोड नगर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजेंद्र नगर, कटोरा तलाब टर्निंग के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी ट्रक के अंदर जा फंसी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई।
विधानसभा के पास तीन की मौत
विधानसभा क्षेत्र के पास धान से लदे ट्रक एक कार के उपर पलट गई। हादसे में पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई।
जानिए कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार की रात नरदहा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान लोड ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के पलटते ही कार बुरी तरह से चपट गई और उसमें सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कड़ी मशक्कत से तीनों शव को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतकों की पहचान तिल्दा में रहने वाले पति-पत्नी राजकुमार शर्मा और पद्मा शर्मा के साथ कैब ड्राइवर प्रवीण साहू के रूप में हुई। राजकुमार का बड़ा बेटा मनोज शर्मा पूणे महाराष्ट्र में MNC में काम करता है और वहीं छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल स्टेट का काम देखता है। बताया जा रहा है कि राजकुमार MMI अस्पताल में भर्ती थे।
रविवार रात को जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तो मनोज ने पूणे से ही उनके लिए कैब बुक की। रविवार रात में राजकुमार अपनी पत्नी और कैब ड्राइवर के साथ तिल्दा लौट रहे थे, तभी रात साढ़े 8 बजे के आसपास नरदहा में DPS स्कूल के पास धान लोड ट्रक ने कार को ओवर टेक करने की कोशिश की और इतने में ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्टा) टूट गया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे में चल रही कार के ऊपर पलट गई।
घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर राहत बचाव का काम शुरु किया गया। किसी तरह से कार के ऊपर गिरी धान की बोरियों को हटाकर कार सवारों को बाहर निकाला गया, तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं ड्राइवर और पद्मा को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।