तारक मेहता के सेट पर कोरोना विस्फोट…. “सुंदर” के बाद अब “भिड़े” भी हुए कोरोना संक्रमित……एक का अस्पताल में तो दूसरे ने आइसोलेशन में चल रहा है ईलाज

Update: 2021-03-20 02:12 GMT

मुंबई 20 मार्च 2021। मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा के सेट पर कोरोना विस्फोट हुआ है। तारक मेहता का उलटा चश्मा के भिडे और सुंदर कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। भिड़े यानि मंदार चांदवादकर की कोरोना रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजेटिव आयी थी। मंदार के अलावे उनका परिवार भी कोरोना पॉजेटिव है, जिसके बाद पूरा परिवार उनका आईसोलेट हो गया है।तारक मेहता के सेट पर हुए इस कोरोना विस्फोट ने मेकर्स की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है. लॉकडाउन के बाद फिर शुरू हुआ तारक मेहता लगातार बड़ रहे मामलों से दहशत में आ गया है. बताया जा रहा है कि सेट पर हर उस शख्स का कोरोना टेस्ट किया जाएगा जो मंदार या फिर मयूर के संपर्क में आया है. पूरे सेट को सैनिटाइज करने की भी तैयारी है.

टीवी चैनल से बात करते हुए भिड़े यानी मंदार चांदवादकर ने बताया है कि वे Asymptomatic हैं और जल्द स्वस्थ होने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रीकौशन्स ले रहा हूं जो डॉक्टर ने बताए हैं और BMC ने जो इंस्ट्रक्शन्स दिए हैं वो भी फॉलो कर रहा हूं।

आगे मंदार ने बताया- मैने खुद को पहले ही आइसोलेट कर लिया था. टेस्ट रिपोर्ट्स आने से पहले ही ये कदम उठाया था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं इन्फेक्ट हुआ हूं, फिलहाल मैं और मेरी फैमिली खुद का ख्याल रख रही है और उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द शूटिंग पर वापसी करूंगा.

सुंदर भी निकले कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि इससे पहले तारक मेहता के सुंदर लाल यानी कि मयूर वकानी को भी कोरोना हुआ है और वे अस्पताल में अपना इलाज़ करा रहे हैं. उनकी स्थिति भी स्थिर बनी हुई है और वे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द फिर शूटिंग पर लौट आएंगे. खबर है कि मयूर की पत्नी भी कोविड पॉजिटिव हैं लेकिन उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर रखा है.

 

Tags:    

Similar News