सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन का निधन, बेटे का ट्वीट- हर चीज के लिए शुक्रिया पापा..

Update: 2021-06-24 07:05 GMT

मुंबई 24 जून 2021। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गुरुवार को सिवन ने तिरुवनंतपुरम में अपने घर पर आखिरी सांस ली। 89 वर्षीय सिवन की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। बता दें कि फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं।संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अपने पिता के निधन का जानकारी दी है। सिवन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हर चीज के लिए शुक्रिया पापा, आपके बिना दुनिया को सोचना काफी मुश्किल है, लेकिन जो आपने रास्ता दिखाया है, हम उसपर चलते रहेंगे।’

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। इसके साथ ही बता दें कि1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। सिवन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News