छत्तीसगढ़ के वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायक ने नौसेना परियोजना महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली…..इंडियन नेवी में 34 साल की सेवा में संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी

Update: 2021-06-08 10:33 GMT

रायपुर 8 जून 2021। छत्तीसगढ़ के लिए गौरान्वित करने वाली खबर है। वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायक ने नौसेना परियोजना महानिदेशक विशाखापत्तनम का पदभार संभाल लिया है। उन्हे आज वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने चार्ज सौंपा। श्रीकुमार नायर इससे पहले एडमिरल सुपरीडेंटेंड, डॉकयार्ड विशाखापटटनम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वाइस एडमिरल श्रीकुमार भिलाई के रहने वाले हैं और प्रारंभिक पढ़ाई उनकी यही हुई थी। 1987 में इंडियन नेवी ज्वाइन करने वाले श्रीकुमार की पहली नियुक्ति 17 अगस्त 1987 को हुई थी। अपने 34 साल की सेवा में उन्होंने नेवी में कई अहम जिम्मेदारी संभाली है।

उन्हें 2010 में नौसेना पदक और इसी साल 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने भारतीय नौसने में आपरेशनल स्टाफ सहित डॉकयार्ड में भी तैनात रहे। उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज रणवीर, राणा, दिल्ली और मुंबई पर अपनी सेवाएं दी है। वह जामनगर में प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की कमान संभाल चुके हैं। उनकी अन्य प्रमुख नियुक्तियों में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (तकनीकी), दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय, प्रधान निदेशक जहाज उत्पादन, प्रधान निदेशक हथियार उपकरण और एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), नई दिल्ली में कार्मिक निदेशक शामिल हैं।

श्रीकुमार नायर ने एनआईटी तिरुचिरापल्ली और आईआईटी दिल्ली से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

Tags:    

Similar News