Korba: छात्रा ने की खुदकुशी, 5 दिन बाद रायगढ़ में मिली लाश, मां बोली- प्रेग्नेंट थी बेटी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली छात्रा की लाश आज 11 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में मिली है। लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मृत लड़की की मां ने संतोष तिवारी नाम के युवक पर बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Update: 2024-10-11 11:49 GMT

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली छात्रा की लाश आज 11 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में मिली है। लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मृत लड़की की मां ने संतोष तिवारी नाम के युवक पर बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

छात्रा ने सोनालिया नहर में लगाई थी छलांग

बता दें कि 7 अक्टूबर को छात्रा ने कोरबा जिले के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगा दी थी। नहर के तेज पानी की धार में वो बह गई। उसे ट्रैफिक पुलिस ने बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन तेज बहाव के चलते वो नाकाम साबित हुआ था। इधर पुलिस नहर में लड़की की तलाश कर रही थी, लेकिन 5 दिनों तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। आज 5वें दिन लड़की की लाश रायगढ़ जिले के खरसिया के बरगढ़ नहर के किनारे झाड़ियों में फंसी मिली है।


बॉयफ्रेंड पर लगाया खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

पुलिस ने लड़की के शव को निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। लड़की की शिनाख्त उसकी मां ने कर ली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मां ने बताया कि वो मुड़ापार अंबेडकर बस्ती में रहती है। उसकी बेटी का संतोष तिवारी नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। सोमवार की शाम वो उसके साथ निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

मां ने बताया बेटी हो गई थी गर्भवती

मां ने ये भी बताया कि उसकी बेटी गर्भवती हो गई थी। उसका बॉयफ्रेंड उसे बहुत प्रताड़ित कर रहा था और शादी से इनकार कर दिया था। संतोष बार-बार पैसे की भी डिमांड कर रहा था। युवक के प्रताड़ना के चलते ही बेटी ने जान दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

मृत लड़की की मां ने बताया कि वो एक सोशल वर्कर है और एनजीओ के काम से अक्सर घर से बाहर रहती है। ऐसे में युवक उसकी गैरमौजूदगी में घर भी आता था और मना करने पर भी नहीं मानता था। उसने संतोष तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवक की तत्काल गिरफ्तारी हो। बता दें कि आरोपी संतोष कुमार टीपी नगर के पास मोटर गैरेज में काम करता है। उसकी शॉप भी है। फिलहाल पुलिस घटना की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News