Gold Rate Today 14 August: 15 अगस्त से पहले सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर का ताज़ा भाव

Gold Rate Today 14 August: 15 अगस्त से पहले सोना चांदी का भाव लगातार टूटा है। आज 14 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,490 प्रति दस ग्राम है और 22 carat sone ka bhav ₹93,040 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

Update: 2025-08-14 09:40 GMT

Gold Rate Today 14 August: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹93,040 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी का भाव ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज का सोना-चांदी रेट

  • दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹93,040 प्रति 10 ग्राम है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 और 22 कैरेट सोना ₹92,890 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • चांदी के दाम दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर में ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम हैं, जबकि हैदराबाद में ₹1,24,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 93,050 1,01,500
  • चेन्नई 92,900 1,01,350
  • मुंबई 92,900 1,01,350
  • कोलकाता 92,900 1,01,350
  • जयपुर 93,050 1,01,500
  • नोएडा 93,050 1,01,500
  • गाजियाबाद 93,050 1,01,500
  • लखनऊ 93,050 1,01,500
  • बंगलुरु 92,900 1,01,350
  • पटना 92,900 1,01,350

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News