CG PSSOU New Vice Chancellor: प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आदेश जारी

CG PSSOU New Vice Chancellor: प्रदेश के इकलौते शासकीय मुक्त विश्वविद्यालय पंडित सुंदरलाल शर्मा में कुलपति के पद पर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत को नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने यह आदेश जारी किया है।

Update: 2025-07-23 10:29 GMT

CG PSSOU New Vice Chancellor: राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने प्रोफेसर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का नया कुलपति नियुक्त किया है।

डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत की नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने की है। उनकी सेवा शर्तें, परिलब्धियां, तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार होंगी।

डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत वर्तमान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर के रूप में डाक्टर वीरेंद्र सारस्वत को 25 वर्षों का अनुभव है।

जाने डॉ. वीरेंद्र कुमार सारस्वत के बारे में

डॉ वीरेंद्र कुमार सारस्वत का जन्म पांच जुलाई 1967 को हुआ है। उन्हें अध्यापन और रिसर्च के क्षेत्र में लंबा अनुभव हैं। 29 अप्रैल 2014 से डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है। इससे पहले 9 साल 10 माह तक वह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर के पद पर 9 वर्ष 10 माह तक कार्य कर चुके हैं। 9 साल तक डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग रह चुके हैं। दो बार कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी रह चुके हैं।। दोनों बार उनका कार्यकाल मिलकर 3 वर्ष 8 माह का था।

5 वर्ष तक डायरेक्टर यूनिवर्सिटी इक्वेशन सेंटर रह चुके हैं। ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन के 3 साल तक चेयरमैन रह चुके हैं। प्रोफेसरशिप मिलकर उन्हें 30 साल का टीचिंग का अनुभव है।

चेयरमैन बोर्ड ऑफ़ स्टडीस फॉर इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस 9 सालों तक रहे हैं। 11 सालों तक मेंबर एकेडमिक काउंसिल ऑफ यूनिवर्सिटी रहे हैं। तीन सालों एग्जीक्यूटिव काउंसिल के मेंबर रहे हैं। इंप्लीमेंटेशन ऑफ एनईपी 2020 के मेंबर सिकरेट्री रहे हैं।

डॉक्टर सारस्वत अब तक 6 पीएचडी का सुपरविजन कर चुके हैं और 6 का वर्तमान में कर रहे हैं। इसके अलावा वर्ल्ड बैंक तथा यूजीसी द्वारा फंडिंग किए हुए तीन प्रोजेक्ट भी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत कर चुके हैं। अब तक उनके 38 रिसर्च प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉक्टर सारस्वत को लेखन का भी शौक है। उन्होंने उच्च शिक्षा में भारत की वर्तमान स्थिति और इसमें आने वाले चलेंगे तथा सुधार के लिए पुस्तक लिखी हैं। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में युवाओं के लिए आलेख भी उन्होंने प्रतिष्ठित अखबार अमर उजाला के लिए लिखा था। वैदिक ज्ञान के अनुसार लाइफ मैनेजमेंट और महर्षि पतंजलि योग दर्शन पर भी उन्होंने लेख लिखा है।

देश से बाहर भी उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी किंग्स कॉलेज ऑफ यूके, थाईलैंड और इंडोनेशिया में शैक्षणिक दौरे कर चुके हैं। इंडियन साइंस ऑफ कांग्रेस, ऑपरेशन रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया, कंप्यूटर सोसायटी आफ इंडिया, इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स, इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन के आजीवन सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सारस्वत हैं।

Tags:    

Similar News