CG-देह व्यापार का भंडाभोड़, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक युवती, ग्राहक सहित पांच को पकड़ा...

CG-छत्तीसगढ़ की राजधान रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है

Update: 2024-07-18 06:38 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधान रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला और चार पुरूष को पकड़ा है। ये कार्रवाई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना मुजगहन क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। इस दौरान पांच लोगों को पकड़ा गया।

Full View

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजगहन क्षेत्र के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर आईयूसीए डब्ल्यू, टिकरापारा थाना, मुजगहन पुलिस व महिला रक्षा टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में मुजगहन क्षेत्र के एक मकान से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से एक महिला भी शामिल है।

संचालिका एक महिला एवं अन्य आरोपी 1 महेश व्यास पिता गोविंद व्यास उम्र 27 साल पता गोकुल चंद्रमा मंदिर बुढापारा

2 तेजेन्दर सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 21 साल पता शीतला मंदिर में पीछे आमापारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर

3 शिवेन्द्र निषाद पिता मनोज निषाद उम्र 21 साल

4 डीसी कुमार देवदास पिता व्यासनारायण देवदास उम्र 24 साल पता निवासी ग्राम कन्हेरा थाना अभनपुर जिला रायपुर

कुल 5 के खिलाफ रेड कार्यवाही कर पकडा गया। आरोपीगण के विरुध्द थाना मुजगहन में 187/2024 धारा 3.4.5.7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई कर रिमांड न्यायालय रवाना किया गया है।

Tags:    

Similar News