चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, नियत खराब हुई तो रिश्तेदार के घर का सामान कर दिया पार
चोर और नियत, ये दो अहम सवाल है। चोर की नियत जब खराब हुई तो दूसरों के घर को छोड़िए अपनी रिश्तेदार के घर का ही सामान पार कर दिया। सामान चोरी की और दो लोगों को बेच भी दिया।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 4 अप्रैल 2026| चोर और नियत, ये दो अहम सवाल है। चोर की नियत जब खराब हुई तो दूसरों के घर को छोड़िए अपनी रिश्तेदार के घर का ही सामान पार कर दिया। सामान चोरी की और दो लोगों को बेच भी दिया। महंगा सामान सस्ते में मिलने की लालच में दो लोगों ने बिना पूछताछ किए सामान खरीद लिया। अब पुलिस ने चोर सहित उन दो लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसने चोरी का महंगा सामान सस्ते में खरीदा था। पुलिस ने चोर सहित दो और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 534/2025, धारा - 331(4),305(ए),3(5),317(2) अपराध दर्ज किया है।
आरोपी दीपक यादव ने अपनी दीदी के यहां का कीमती सामान पार कर दिया था। 06 नग दरवाजा कूलर, काउंटर टेबल, दीवान पलंग, फ्रिज की चोरी की और दगौरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के पास बेच दिया। महंगा सामान को औने-पौने दाम में खरीदकर दोनों खुश थे। रुपये लेकर दीपक पुलिस की पकड़ से दूर भाग गया। पुलिस उसकी खोजबीन करती रही। दीपक के बारे में पता लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर दीदी के घर से सामान चोरी करने और दगोरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन को बेचना बताया। दीपक के खुलासे के बाद पुलिस ने संजय व सुरेश के घर दबिश देकर चोरी के खरीदे गए सामान की जब्ती बनाई। चोरी करने के आराेपी दीपक और चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में संजय भारद्वाज व सुरेश टंडन को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ये हैं आरोपी
- दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी अमेरी अकबरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
- संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
- सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा उम्र 40 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
इन सामानों की बनाई जब्ती
06 नग दरवाजा कूलर, काउंटर टेबल, दीवान पलंग व फ्रिज।