लिफ्ट के बदले हमला: पहले मांगी लिफ्ट, उतरते ही थप्पड़ जड़ दिया, आपस मे हाथापाई हुई तो कटर से जानलेवा हमला कर दिया
CG Crime News: छत्तीसगढ़ भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जनता स्कूल, कैंप-1 क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी। युवक के मना करने पर दबाव बनाया। छोड़ने के बाद आरोपी युवकों ने कटर से हमला कर फरार हो गए।
इमेज सोर्स- NPG News
भिलाई।22 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जनता स्कूल, कैंप-1 क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी। युवक के मना करने पर दबाव बनाया। छोड़ने के बाद आरोपी युवकों ने कटर से हमला कर फरार हो गए। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ऋतिक चौधरी, निवासी संतोषी पारा, वार्ड-33 ने बताया कि वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान लगाता है। शनिवार को दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोका और जनता स्कूल तक छोड़ने के लिए कहा। शुरुआत में उसने ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों युवक लगातार दबाव बनाते रहे। मजबूरी में उसने उन्हें जनता स्कूल के पास छोड़ दिया।
गाड़ी से उतरते ही किया हमला
ऋतिक के अनुसार, दोनों युवक गाड़ी से उतरते, ही उसे थप्पड़ मारा। जवाब में जब उसने ने विरोध किया, जिसके बाद तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच मिलन चौक निवासी सुशांत नामक युवक ने कटर निकालकर ऋतिक के सीने और हाथ पर वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।