CG BJP Politics: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

CG BJP Politics: सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल प्रभारी के फेसबुक पोस्ट पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के गिरफ्तारी की मांग की है।

Update: 2025-07-29 10:06 GMT

CG BJP Politics: रायपुर। भाजपा आईटी सेल प्रभारी के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस नेता की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजधानी रायपुर सहित बस्तर की राजनीति गरमाने लगी है। नाराज भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला गरमाने लगा है। खासकर बस्तर के बीजापुर की राजनीति में कुछ ज्यादा ही सरगर्मी देखी जा रही है।

भाजपा आईटी सेल के प्रभारी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सल्लूर ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट्स कर दिया है। जैसे-जैसे यह कमेंट्स सोशल मीडिया में वायरल हुआ,उसी अंदाज में बस्तर के भाजपा नेताओं के अलावा युवा मोर्चा व अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। नाराज भाजपा व मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाना पहुंचकर कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी काे लेकर सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे इसे ‘अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण’ करार देने के साथ ह पार्टी की छवि धूमिल करने का मामला भी बताया है। युवा मोर्चा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जारी बयान के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि कर दी है। बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर बस्तर के अलावा बीजापुर में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

Tags:    

Similar News