Bilaspur Crime News: चोरों का आतंक, सूने मकानों को बनाया निशाना, चार थाना क्षेत्र के अलग-अलग मकानों में हुई चोरी...

Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरियों को अंजाम दिया। चोरों ने बकरा–बकरी तक चुरा लिए। पुलिस ने चारों मामलों में अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Update: 2025-11-03 14:51 GMT

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोर गिरोह ने जमकर आतंक मचाया। तीन सूने मकानों में रात में और एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी हुई है। सभी प्रकरण में पुलिस की हाथ खाली है। चोर भागने में सफल हो गए। कोटा,सरकंडा, तखतपुर, तारबाहर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

कोटा पुलिस ने बताया कि ग्राम भरारी बांधापारा निवासी अशोक कुमार वस्त्रकार मजदूरी का काम करता है। अपने घर में 17 नग बकरी- बकरा रखा है। 1 नवंबर की शाम 6 बजे घर के कोठा में बकरी-बकरा को रखकर ताला लगाकर रखा था। बगल के कमरे में पीड़ित अपने परिवार के साथ सो गए। 2 नवंबर की रात 1.30 बजे परिवार के सदस्य मनीषा ने दरवाजा खटखटाकर बताया कि घर के कोठा के छोटे बकरी-बकरा आंगन में घुम रहे हैं। आवाज सुनकर सभी उठे। फिर कोठा में जाकर देखे तो एक बकरा व आठ बकरी गायब थे। बकरियों के सात छोटे- छोटे बच्चे आंगन में थे। किसी अज्ञात चोर ने ताला तोडक़र बकरी-बकरा को चोरी कर भाग गया। जिसकी कीमत 60 हजार रूपए है।

मकान मालिक को देखकर भाग गया चोर

सरकंडा पुलिस ने बताया कि नगोई पब्लिक स्कूल पास रहने वाली कमला पांडे बुजुर्ग होने के कारण घर में ही रहती है। साथ में उसका बेटा जगमोहन पाण्डेय भी रहता है। 1 नवंबर की रात 9 बजे खाना खाकर कमला आंगन में सोई थी। बेटा जगमोहन कमरे के अंदर सोया था। 2 नवंबर की रात 1.30 बजे कमला उठी तब एक अज्ञात व्यक्ति घर के आंगन में खड़ा था। जिसे देखकर उन्होंने जोर- जोर से चिल्लाई। तब वह युवक वहां से भाग गया। इसके बाद उन्होंने जगमोहन के कमरे की ओर गई। तब उसका दरवाजा बाहर से बंद था। फिर अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। टीना की पेटी टूटी हुई थी। 5 नग साड़ी, नगदी 10 हजार रुपए , मोबाइल, चार्जिंग चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के मकान में दिनदहाड़े चोरी

तखतपुर पुलिस ने बताया कि चिरचिदा मोड चकरभाठा निवासी पुरन लाल कश्यप रोजी मजदूरी करता है। प्रत्येक रविवार को वह अपने गृह ग्राम जरेली जाता है। ग्राम जरेली के मकान में उसकी मां जगोत्री कश्यप रहती है। 2 नवंबर को वह जरेली गांव आया था। दोपहर 12 बजे उसकी मां घर के मख्य दरवाजा में ताला लगाकर गौरा- गौरी कार्यक्रम देखने चली गई थी। दोपहर 3.30 बजे पड़ोसी उत्तरा कश्यप ने फोन कर घर में चोरी होने के संबंध में जानकारी दी। तब पुरन लाल घर जाकर देखा तो दरवाजे का कब्जा उखड़ा हुआ था। पेटी से नगद 6 हजार रुपए, पर्स से 40 हजार रुपए चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 10 हजार रूपए है। इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

परिवार समेत बिहार गए रेलवेकर्मी के मकान का टूटा ताला

तारबाहर पुलिस ने बताया कि बंगला यार्ड टी-7/1 स्टेशन रोड तारबाहर निवासी मुकेश रविदास रेलवे में नौकरी करता है। 23 अक्टूबर की रात 10 बजे कुर्ला हावड़ा ट्रेन से सपरिवार अपने मुल निवास बिहार छठ पूजा मनाने के लिए गया था। छठ पूजा मानने के बाद 1 नवंबर की रात 9 बजे वह वापस बिलासपुर आया और घर के सामने दरवाजा को खोलकर अंदर गया। तब मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। टीवी,कपड़ा, जींस टी शर्ट, कांसे का बर्तन, सोने का कान का झुमका, पानी बाटल व नगदी 10 हजार रुपए चोरी हो गई थी। जिसकी सामान की कीमत 30 हजार रुपए है।

Tags:    

Similar News