कैसेट किंग के बेटे भूषण कुमार पर रेप के आरोपः काम दिलाने के बहाने महिला से बलात्कार का आरोप…

Update: 2021-07-16 01:09 GMT

मुम्बई 16 जुलाई 2021. टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और गीतकार गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार के खिलाफ रेप केस दर्ज हुआ है. 30 साल की एक महिला ने भूषण कुमार पर ये गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि साल 2017 से अगस्त 2020 तक काम दिलाने के नाम पर उन्होंने महिला के साथ गंदे काम किए. मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उसका फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार पर इस तरह के आरोप लगे हैं. इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शीरीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

पीड़िता महिला ने पुलिस से तीन लोकेशंस का जिक्र कर दावा किया कि उसके साथ उन्हीं जगहों पर रेप किया गया है. एक अखबार के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि भूषण कुमार उनका 3 साल तक शोषण करते रहे. महिला ने का कहना है कि भूषण कुमार ने 2017 से 2020 तक उन्हें प्रताड़ित किया. महिला ने कहा कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने उसका फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी.

भूषण कुमार म्यूजिक कंपनी चलाने के अलावा कई सुपरहिट फिल्मों के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं. साल 2001 में भूषण कुमार ने फिल्म तुम बिन का प्रोडक्शन किया था. इसके बाद से उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं. भूल भुलैया, आशिकी 2, सनम रे, ऑल इज वेल सरबजीत , बादशाहो, तुम्हारी सुलु, भारत और सत्यमेव जयते जैसी कई फिल्मों का प्रोडक्शन भूषण कुमार ने किया है.

Tags:    

Similar News