Sona Chandi Bhav 3 September 2025: आज फिर चमका सोना, चांदी हुई महंगी, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में क्या है ताज़ा भाव?
Sona Chandi Bhav 3 September 2025:आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोना अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Sona Chandi Bhav 3 September 2025:आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोना अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट सोना 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 100 रुपये की हल्की बढ़ोतरी हुई है।
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी बड़ा उछाल आया है। आज चांदी का भाव 1,27,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, यानी कल के मुकाबले इसमें 900 रुपये की तेजी आई है। इस तरह सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प साबित हो रहे हैं और त्योहारों से पहले इनकी मांग और बढ़ने की संभावना है।
सोना-चांदी क्यों हो रहा है महंगा?
तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण माने जा रहे हैं। सबसे अहम वजह है अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश करते हैं और सोना-चांदी हमेशा से भरोसेमंद साधन रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में अनिश्चितता, रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय तनाव ने भी सोने को और चमका दिया है। चांदी के मामले में, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से बढ़ती मांग ने इसके दामों को और ऊपर खींच लिया है।
आज का सोना चांदी का भाव
अगर शहरवार रेट की बात करें तो दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 97,410 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,06,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना में 22 कैरेट सोने का रेट 97,260 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 1,06,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यानी देशभर में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं, हालांकि अलग-अलग जगहों पर थोड़ा फर्क देखने को मिल रहा है।
भारत में सोने के दाम कई वजहों से तय होते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और टैक्स इसके मुख्य कारक हैं। यही वजह है कि हर दिन सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है बल्कि इसे निवेश और बचत का भी अहम जरिया माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में सोने की मांग तेजी से बढ़ती है और उसी का असर इसकी कीमतों पर दिखता है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।