Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले, क्या अभी निवेश का है सही मौका? जान लें विशेषज्ञों की राय
Share Market Today: शेयर बाजार ने आज सपाट शुरूआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स में 15.27 अंक और निफ्टी में 8.20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स आज 80,694.98 अंक पर और निफ्टी ने आज 24,641.35 अंक के साथ शुरूआत की। मंगलवार को भी बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, सेंसेक्स ने 308.47 अंक की गिरावट के साथ 80,710 अंक पर बंद हुआ निफ्टी ने भी 73.20 अंक की गिरावट के साथ 24,649.55 अंक पर शुरूआत की।
Share Market Today

एशियाई बाजारों का हाल कैसा-
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग ने गिरावट के साथ कारोबार किया। इधर अमेरिकी बाजार भी नकारात्मकता के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालही में दिए गए बयान पर भी मार्केट पर असर पड़ा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बाजारों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।
आरबीआई की बैठक समाप्त-
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज 6 अगस्त को समाप्त हो गई। इस दौरान विभिन्न फैसले भी लिए गए। आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि निवेशकों ने आरबीआई से राहत की उम्मीद की थी।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ-
बाजार में निवेश को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में स्थिरता तभी लौटेगी जब वैश्विक अनिश्चितताएं कम होंगी और घरेलू आर्थिक संकेतक मजबूत होंगे। फिलहाल निवेशक RBI की नीति से राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कोई बदलाव न होने की वजह से अब बाजार की अस्थिरता बनी रह सकती है। विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।
डिस्क्लेमर- शेयर बाजार में निवेश करना बाजार जोखिमों के अधीन हैं कृपया जिम्मेदारी से निवेश करें, निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें। एनपीजी न्यूज किसी भी तरह का दावा नहीं करता है एनपीजी न्यूज आपको सामान्य जानकारी प्रदान कर रहा है।