Share Market News Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, निवेश से पहले जाने विशेषज्ञों की राय
Share Market News Today: शेयर बाजार ने आज सोमवार को गिरावट के साथ शुरूआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज काफी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज 232.93 अंक गिरकर 82,267.54 पर पहुंचा। इधर निफ्टी भी 71.4 अंक गिरकर 25,078.45 पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 689.81 अंक पर गिरकर बंद हुआ था निफ्टी ने भी 205.40 अंक की गिरावट दर्ज की थी।
Share Market News Today

कैसा रहा एशियाई बाजारों का रूख-
दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसैंग, शंघाई का कंपोजिट सूचकांक ने सकारात्मक दायरे में कारोबार किया। जबकि जापान के निक्केई में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। इधर वैश्विक तेल ब्रेंट क्रूड भी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया में भी 17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ-
शेयर बाजार को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि बाजार में कमजोरी बनी रह सकती है। इसलिए निवेश करते वक्त ध्यान से करें और बाजारों की स्थिति से रूबरू होते रहे, बाजार में कमजोरी बनी हुई है, लेकिन अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद बाजार में सकारात्मकता के आसार है।
भारत में भी लगाया जा सकता है टैरिफ-
आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार में कमजोरी की स्थिति बनी हुई है। निवेशकों को अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि भारत के लिए लगभग 20 प्रतिशत टैरिफ दर निर्धारित किया जा सकता है, जिससे बाजार को एक भावनात्मक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अस्वीकरण- शेयर मार्केट में निवेश करना बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया जिम्मेदारी से निवेश करें। निवेश करने से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। एनपीजी न्यूज आपको सामान्य जानकारी प्रदान कर रहा है। एनपीजी न्यूज किसी तरह का दावा नहीं करता है।