Petrol– Disel Price:- आज से पेट्रोल-डीजल सस्ता: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले केंद्र का बड़ा दांव, रेट किया कम

Petrol– Disel Price:-लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के एन पहले पेट्रोल डीजल के रेट को कम कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने से पहले ही पेट्रोल व डीजल के दामों में दो-दो रुपए कमी करने के निर्देश पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिए हैं।

Update: 2024-03-15 03:22 GMT

Petrol-Disel Price: पेट्रोल-डीजल आज से सस्ता: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले केंद्र का बड़ा दांव, रेट किया कम

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के एन पहले पेट्रोल डीजल के रेट को कम कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने से पहले ही पेट्रोल व डीजल के दामों में दो-दो रुपए कमी करने के निर्देश पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मिडिया साइट X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पेट्रोल डीजल के घटे हुए दाम आज शुक्रवार (15 मार्च) सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के एन पहले केंद्र की इस घोषणा को चुनावी रणनीति के हिसाब से मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

केंद्र सरकार ने पूरे 2 साल बाद पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव किया है। इससे चंद घंटे पहले ही राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में कटौती की थी। इससे पहले सरकार ने एलपीजी गैस सिलेण्डरों की कीमत में 100 रुपए की कमी की थी। राजस्थान सरकार के वैट कम करने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने भी पैट्रोलियम उत्पादों में कमी की घोषणा कर दी। अलग अलग राज्यों में पेट्रोल डीज़ल के रेट टैक्स की दरों के चलते अलग अलग है। अब उनमें दो– दो रुपयों मूल्यों में कमी हो जाएगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने "X" पर पोस्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम दो रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

पूरी ने आगे कहा कि "जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था - विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुयी और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी, 1973 के बाद आये पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, मोदी जी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आयी। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे क़दम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ रहें है।

भारत इकलौता ऐसा देश था जहाँ पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए।

हमने जहाँ से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीज़ल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की ज़रूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं।"

तब का तब था लेकिन आज भी कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम देखिये!

14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पे भारत में पेट्रोल औसतन 94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में 168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में 159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में 145.13 यानी 54% अधिक!

और ऐसे ही डीज़ल के दामों की तुलना कीजिये तो यदि भारत की औसत रुपए 87 प्रति लीटर है तो इटली में 163.21 रुपए यानी 88% अधिक; फ्रांस में 161.57 रुपए यानी 86% अधिक; जर्मनी में 155.6 रुपए 8 यानी 79% अधिक और स्पेन में 138.07 यानी 59% अधिक है।"

दुनिया भर में चाहे कुछ भी हो रहा हो मोदी जी के नेतृत्व में हमारा पूरा प्रयास रहा की देश के हर कोने में और हर नागरिक तक ईंधन की सप्लाई बनी रहे - हर चूल्हा जलता रहे, हर गाड़ी चलती रहे, प्रगति की गति में ना कभी कमी आये और ना कोई रुकावट।आज भी हालंकि लाल सागर में संकट बना ही हुआ है, परन्तु जैसे ही कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दामों में कुछ राहत हुयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तुरंत पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम करके अपने परिवार को एक और उपहार दिया।"

इससे पहले नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल डीज़ल पर सेंट्रल एक्साईज कम किया था। पिछले ढाई वर्षो में 4.65 प्रतिशत पैट्रोलियम उत्पादों के दाम कम हुए है।

Tags:    

Similar News