Petrol Diesel Rate Today: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत देशभर में आज का पेट्रोल-डीजल का रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव
Petrol Diesel Rate Today: आज 16 अगस्त 2025 को पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी हुए। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, दिल्ली, मुंबई समेत देशभर के शहरों का पूरा अपडेट यहां देखें।
Petrol Diesel Rate Today: नई दिल्ली/रायपुर। अगर आप रोज़ाना ऑफिस, मार्केट या किसी भी काम से गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें जानना बेहद ज़रूरी है। आज 16 अगस्त 2025 को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ताज़ा दरें जारी कर दी हैं।
ये दरें हर रोज़ सुबह 6 बजे तय की जाती हैं और ये सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। कीमतों का असर न केवल गाड़ियों पर पड़ता है बल्कि फल-सब्जी से लेकर हर रोज़ इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखता है।
आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल रेट
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (₹/लीटर)
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में रेट (₹/लीटर)
बिलासपुर: पेट्रोल ₹100.13, डीजल ₹94.08
दुर्ग: पेट्रोल ₹99.41, डीजल ₹93.72
कोरबा: पेट्रोल ₹99.41, डीजल ₹94.31
जगदलपुर: पेट्रोल ₹101.90, डीजल ₹94.85
CNG के ताज़ा रेट (₹/किलो)
देश के प्रमुख शहरों में
गुड़गांव: ₹82.12
नोएडा: ₹84.70
चंडीगढ़: ₹92.00
पटना: ₹84.54
छत्तीसगढ़ के शहरों में
रायपुर: ₹82.75
बिलासपुर: ₹82.75
दुर्ग: ₹83.00
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।