Petrol Diesel Price Today 30 June: पेट्रोल-डीजल के दाम में आया उबाल! इस शहर में 107 पार, जानिए आपके शहर का हाल?

Petrol Diesel Price Today 30 June: 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 पर पहुंचा, जानें बाकी शहरों के ताज़ा भाव और किन कारणों से हर रोज बदलते हैं ईंधन के दाम।

Update: 2025-06-30 10:44 GMT

Petrol Diesel Price Today 30 June: जुलाई से पहले ही देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। हैदराबाद में पेट्रोल का भाव ₹107.46 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो कि आज देश में सबसे ऊंचा रेट है। तेल कंपनियों ने 30 जून 2025 के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में मामूली बदलाव तो हुआ है, लेकिन हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों में दाम ₹105 से ऊपर चल रहे हैं।

किस शहर में कितना महंगा पेट्रोल-डीजल?

शहर पेट्रोल (₹) डीजल (₹)

  • हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
  • इंदौर ₹106.48 ₹91.88
  • पटना ₹105.58 ₹93.80
  • जयपुर ₹104.72 ₹90.21
  • मुंबई ₹104.21 ₹92.15
  • पुणे ₹104.04 ₹90.57
  • कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
  • बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
  • चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
  • दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
  • लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
  • चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
  • अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
  • नासिक ₹95.50 ₹89.50
  • सूरत ₹95.00 ₹89.00

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News