Petrol Diesel Price Today 31 May: मई के आखिरी दिन अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Today 31 May: देश के तेल बाजार में एक बार फिर 31 मई 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन घरेलू बाजार इनसे बिल्कुल अछूता है।

Petrol Diesel Price Today 31 May: देश के तेल बाजार में एक बार फिर 31 मई 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन घरेलू बाजार इनसे बिल्कुल अछूता है। आम जनता के लिए राहत की बात ये है कि दाम नहीं बढ़े, लेकिन दूसरी तरफ हैरानी की बात ये है कि लगातार दो सालों से कोई बड़ा संशोधन नहीं हुआ है।
यह जानकर आप चौंक सकते हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में हुआ था, और उससे पहले 22 मई 2022 को बड़े पैमाने पर बदलाव देखा गया था। तब से लेकर अब तक, सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) दामों को स्थिर बनाए हुए हैं। हर सुबह सुबह 6 बजे देश की प्रमुख ऑयल कंपनियां — इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम — पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपनी वेबसाइट और एप्स पर अपडेट करती हैं।
जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट
शहर पेट्रोल (₹) डीजल (₹)
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।