Petrol Diesel Price Today 28 June: 28 जून को जारी हुए ताज़ा रेट, टंकी फुल करवाने से पहले जान लीजिये पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Today 28 June: 28 जून 2025 के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो चुके हैं। जानें आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है और किन शहरों में हुई बढ़ोतरी या कटौती।
Petrol Diesel Price Today: सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से लागू इन कीमतों में कई शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। वहीं कुछ बड़े शहरों में आज कोई अंतर नहीं आया। अगर आप फ्यूल भरवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार यह रिपोर्ट जरूर देख लें।
क्या हैं आज आपके शहर के पेट्रोल रेट?
- नई दिल्ली: ₹94.77 प्रति लीटर (बिना बदलाव)
- मुंबई: ₹103.50 प्रति लीटर (स्थिर)
- चेन्नई: ₹100.93 प्रति लीटर (₹0.13 की बढ़ोतरी)
- कोलकाता: ₹105.41 प्रति लीटर (स्थिर)
- नोएडा: ₹94.71 प्रति लीटर (₹0.16 की कटौती)
- पटना: ₹106.11 प्रति लीटर (₹0.70 की बढ़ोतरी)
- जयपुर: ₹104.38 प्रति लीटर (₹0.34 की गिरावट)
- भुवनेश्वर: ₹101.35 प्रति लीटर (₹0.24 की बढ़ोतरी)
- आज के डीजल रेट – शहर दर शहर
- नई दिल्ली: ₹87.67 प्रति लीटर (कोई बदलाव नहीं)
- मुंबई: ₹90.03 प्रति लीटर (स्थिर)
- चेन्नई: ₹92.52 प्रति लीटर (₹0.13 की बढ़त)
- नोएडा: ₹87.81 प्रति लीटर (₹0.20 की कटौती)
- जयपुर: ₹89.90 प्रति लीटर (₹0.31 की गिरावट)
- पटना: ₹92.32 प्रति लीटर (₹0.66 की बढ़ोतरी)
- तिरुवनंतपुरम: ₹96.28 प्रति लीटर (₹0.20 की गिरावट)
कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।