Petrol Diesel Price Today 22 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 22 January 2024: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए है। इसके बावजूद भारत के लोगों को मंहगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

Update: 2024-01-22 04:54 GMT

Petrol Diesel Price Today 22 January 2024: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए है। इसके बावजूद भारत के लोगों को मंहगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सोमवार (22 जनवरी) के लिए राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने री पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। तेल के नए दाम जारी होने के बाद आज यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल देखने के लिए मिला है। वहीं, राजस्थान समेत देश के चारों महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर रहे। बता दें कि भारत में जून 2017 के बाद से हर दिन पेट्रोल-डीजल का दाम अपडेट किया जाता है।

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा ईंधन के दाम में बदलवा करने के बाद यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 108.12 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 30 पैसे की बढ़त के साथ 94.86 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम स्थिर रहे।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24
  • नोएडा 96.92 90.08
  • गुरुग्राम 97.10 89.96
  • बेंगलुरु 101.94 87.89
  • चंडीगढ़ 96.20 84.26
  • जयपुर 108.48 93.72
  • पटना 108.12 94.86
  • हैदराबाद 109.66 97.82
  • लखनऊ 96.43 89.63

घर बैठे ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News