Petrol Diesel Price Today 13 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 13 January 2024: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उठा-पटक हो रही है. पिछले सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. शनिवार को भी विदेशी बाजार में क्रूड के दाम में इजाफा जर्ज किया गया.

Update: 2024-01-13 05:18 GMT

Petrol Diesel Price Today 13 January 2024: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उठा-पटक हो रही है. पिछले सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. शनिवार को भी विदेशी बाजार में क्रूड के दाम में इजाफा जर्ज किया गया. 13 जनवरी को डब्ल्यूटीआई के दाम में 0.92 फीसदी यानी 0.66 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद WTI क्रूड की कीमत बढ़कर 72.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. जबकि ब्रेंड क्रूड के दाम में आज (शनिवार) को 1.14 प्रतिशत यानी 0.88 डॉलर की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद ब्रेंट क्रूड के दाम चढ़कर 78.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा दर्ज किया गया.

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार (13 जनवरी) को पेट्रोल-डीजल के दाम 12 और 11 पैसे सस्ता होकर 96.64 और 89.92 रुपये लीटर पर आ गया. जबकि आगरा में पेट्रोल 10 पैसे गिरकर 96.38 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 89.55 रुपये लीटर बिक रहा है. उधर अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 8-8 पैसे गिरकर क्रमशः 96.63 और 89.78 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे गिरकर क्रमशः 96.52 और 89.73 रुपये लीटर बिक रहा है.

गोरखपुर में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.46 और डीजल 34 पैसे गिरकर 89.65 रुपये लीटर पर आ गया है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 18-18 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.56 और 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है. वारामसी में पेट्रोल 34 पैसे की गिरावट के साथ 96.71 और डीजल 34 पैसे सस्ता होकर 89.90 रुपये लीटर बिक रहा है.

चार प्रमुख महानगरों में तेल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

नॉर्थ त्रिपुरा में शनिवार को पेट्रोल-डीजल 30-28 पैसे महंगे होकर क्रमशः 98.40 और 87.42 रुपये लीटर पहुंच गए हैं. वहीं त्रिपुरा के गोमती जिले में पेट्रोल 50 पैसे सस्ता होकर 99.98 रुपये लीटर में मिल रहा है. जबकि डीजल 47 पैसे गिरकर 88.89 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 38-35 पैसे सस्ता होकर 112.96 और 97.76 रुपये लीटर पर आ गया है.

जबकि जैसलमेर में पेट्रोल 45 और डीजल 41 पैसे गिरकर 110.74 और 95.77 रुपये लीटर पर आ गया है. राजसमंद में पेट्रोल 67 पैसे गिरकर 108.98 और डीजल 62 पैसे सस्ता होकर 94.17 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल 6-5 पैसे चढ़कर क्रमशः 107.30 और 94.09 रुपये लीटर बिक रहा है. सीतामढ़ी में पेट्रोल 4 पैसे गिरकर 108.63 और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 95.32 रुपये लीटर बिक रहा है.

Similar News