Petrol Diesel Price 8 August 2025: दिल्ली से रायपुर तक 8 अगस्त के पेट्रोल-डीजल रेट हुए जारी, एक क्लीक में जाने आपके शहर का ताज़ा भाव

Petrol Diesel Price 8 August 2025: नई दिल्ली | 8 अगस्त 2025: देश की राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी करती हैं। गुरुवार, 8 अगस्त 2025 को जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

Update: 2025-08-08 03:28 GMT

Petrol Diesel Price 8 August 2025: नई दिल्ली | 8 अगस्त 2025: देश की राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी करती हैं। गुरुवार, 8 अगस्त 2025 को जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन घरेलू स्तर पर ग्राहकों को राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक रेट स्थिर

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है।
  • मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है।
  • पटना में पेट्रोल ₹105.47 प्रति लीटर और डीजल ₹91.71 प्रति लीटर है, जो देश के सबसे ऊंचे रेट्स में शामिल है।

अन्य प्रमुख शहरों के आज के रेट

  • रायपुर: पेट्रोल ₹99.44, डीजल ₹93.39 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर
  • गुड़गांव: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹87.97 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.71, डीजल ₹87.81 प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News