Lakhpati Didi Yojana 2024: बिना ब्याज महिलाओं को मिल रहा 5 लाख रुपए का लोन, जानें पूरी प्रोसेस

आज हम आपको बताएंगे केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में, जिसके तहत महिलाओं को खुद का बिजनेस करने के लिए 5 लाख तक का लोन बिना किसी ब्याज के मिल रहा है।

Update: 2024-06-18 08:28 GMT

रायपुर। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के मिल रहा है। साथ ही निःशुल्क ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बता दें कि 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी।

लखपति दीदी योजना देश भर में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। महिलाओं के लिए ये योजना एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इससे महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर खुद कमाने की क्षमता विकसित की जाती है। सरकार लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के 1 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन है।

Lakhpati Didi Yojana के लाभ

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए योजना।
  • हर महिला को 1 लाख से 5 लाख तक का लोन अपना बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है।
  • वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का भी आयोजन।
  • महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करना।
  • छोटे लोन के लिए महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट की सुविधा।
  • योजना के तहत अपना बिजनेस शुरू करने और बढ़ाने के लिए गाइड किया जाता है। 
  • बिजनेस की बारीकियां भी बताई जाती हैं।
  • लखपति दीदी के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण में बिजनेस प्लानिंग, मार्केटिंग स्ट्रैटजी और बाजार तक पहुंच बनाने में सहायता करना भी शामिल है। 

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी।
  • 18 से 50 साल की महिलाएं ही लोन ले सकती हैं।
  • महिला की सालाना इनकम 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार के किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं हो।
  • कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स भी आयोजित किए जाते हैं। इससे महिलाओं में फाइनेंशियल समझ भी विकसित होती है।
  • वर्कशॉप में बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी जाती हैं।
  • व्यापार में होने वाले लाभ-हानि के बारे में भी बताया जाता है।
  • माइक्रो क्रेडिट की सुविधा- इससे महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए छोटे लोन आसानी से मिल जाते हैं।
  • महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज भी दिया जाता है।
  • कई तरह के इंपॉवरमेंट प्रोग्राम्स भी चलाए जाते हैं, ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास आए।
  • विभागीय आउटलेट्स और समूहों के अलग-अलग जगहों पर लगने वाले मेलों में उनके उत्‍पादों की बिक्री सुनिश्चित की जाती है।

योजना के लिए आवेदन करते वक्त इन दस्तावेजों की जरूरत होगी

आधार कार्ड

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़े सर्टिफिकेट्स

  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

इस तरह से आप कर सकती हैं ऑनलाइन अप्लाई

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर आप लखपति दीदी योजना के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलने पर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सतर्कता से भर दें।
  • जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर आपको आवेदन पत्र मिलेगा, जिसका प्रिंट निकालकर आप अपने पास रख लें।
  • इस तरह से आपका प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • अपने ब्लॉक या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जाएं।
  • संबंधित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लेकर उसे सावधानी से भरें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को अब ऑफिस में संबंधित कर्मचारी के पास जमा कर दें।
  • कार्यालय से आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे आप सुरक्षित रखें।

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का रखा गया लक्ष्य

योजना में एलईडी बल्ब बनाने से लेकर प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे तकनीकी काम सिखाए जाते हैं। इन तकनीकी काम के आधार पर कौशल महिलाओं का चयन किया जाता है। बता दें कि लखपति दीदी स्‍वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं को कहा जाता है, जिनकी प्रति परिवार सालाना आमदनी एक लाख रुपए या इससे ज्‍यादा पर पहुंच गई है। 1 फरवरी 2024 को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसे अब बढ़ा कर 3 करोड़ कर दिया है।

बिजनेस प्लान करना होगा सबमिट

महिलाओं को लखपति दीदी योजना में लोन लेने के लिए बिजनेस प्लान भी सबमिट करना होगा। महिलाओं के आवेदन को रिव्यू करने के बाद उन्हें लोन दिया जाता है।

Tags:    

Similar News