Venezuelan Oil: 'भारत वेनेजुएला से खरीदेगा कच्चा तेल', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कारण

Venezuelan Oil: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा क्योंकि लैटिन अमेरिकी देश के खिलाफ निर्यात प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

Update: 2023-12-15 14:27 GMT

Venezuelan Oil: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा क्योंकि लैटिन अमेरिकी देश के खिलाफ निर्यात प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।पुरी ने पत्रकारों से कहा, "भारत किसी भी ऐसे देश से तेल खरीदने को इच्छुक है जिस पर प्रतिबंध नहीं है और अगर वेनेजुएला का तेल बाजार में आता है तो हम इसका स्वागत करते हैं।"

मंत्री ने कहा, ''इंडियन ऑयल की पारादीप इकाई समेत कई रिफाइनरियां वेनेजुएला के भारी तेल का उपयोग करने में सक्षम हैं, और हम इसे खरीदेंगे।'' मंत्री ने वेनेजुएला की तेल एवं गैस परियोजनाओं में अपनी हिस्सेदारी पर रिटर्न के रूप में 2014 से ओएनजीसी के लंबित 50 करोड़ डॉलर के लाभांश का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ भारतीय धन वेनेजुएला में फंस गया है।

बाजार से रूसी तेल को बाहर करने की वाशिंगटन की रणनीति के तहत अक्टूबर में अमेरिका द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद इंडियन ऑयल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने पहले ही वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू कर दिया है।

यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारतीय तेल कंपनियां रूस से बड़े पैमाने पर तेल की खरीदारी कर रही हैं क्योंकि यह रियायती मूल्य पर उपलब्ध है। वास्तव में, भारत अपने कुल तेल आयात का एक-तिहाई से अधिक हिस्सा रूस खरीदता है।

भारत अपनी कच्चे तेल की आवश्यकता का 80 प्रतिशत से अधिक आयात करता है और वर्तमान में यह दुनिया का तीसरा सबसे पेट्रोलियम उपभोक्ता है। विविध स्रोतों से तेल खरीदने से तेल कंपनियों को इसे कम कीमत पर प्राप्त करने में मदद मिलती है। पुरी ने कहा कि भारतीय कंपनियां वर्तमान में प्रति दिन 50 लाख बैरल तेल का शोधन करती हैं और देश की शोधन क्षमता बढ़ रही है।

Tags:    

Similar News