Gold-Silver Price Today 26 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 26 June 2024: आज, 26 जून 2024 को सोने और चांदी की कीमतें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिर बनी हुई हैं।

Update: 2024-06-26 03:40 GMT

Gold-Silver Price Today 26 June 2024: आज, 26 जून 2024 को, देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि मुंबई में यह 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की रिटेल कीमत 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो 500 रुपये सस्ती हुई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव।

दिल्ली में आज सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में आज सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

  • चेन्नई 66,790 72,870
  • कोलकाता 66,240 72,220
  • गुरुग्राम 66,390 72,370
  • लखनऊ 66,390 72,370
  • बेंगलुरु 66,240 72,220
  • जयपुर 66,390 72,370
  • पटना 66,290 72,270
  • भुवनेश्वर 66,240 72,220
  • हैदराबाद 66,240 72,220

चांदी की कीमत

चांदी: 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम (500 रुपये की गिरावट)

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

Full View

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Full View

Tags:    

Similar News