Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी के दाम भरी गिरावट जारी, जानिए अपने शर का लेटेस्ट गोल्ड रेट
Gold-Silver Rate Today: देश भर में लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर सोने में भारी गिरावट हुई।
Gold-Silver Rate Today: देश भर में लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर सोने में भारी गिरावट हुई। चांदी 864 रुपये प्रति किलो टूटी, वहीं सोने में भी 572 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
सोने का भाव
सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स (MCX) पर 24 कैरेट सोना 1,09,250 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा था । यह कल के मुकाबले 572 रुपये कम है। आज सोना 1,09,157 रुपये तक नीचे चला गया।
कल शाम इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) में 24 कैरेट सोना 1,10,869 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में भी भहारी गिरावट जारी है। आज सुबह 9:33 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी 1,25,940 रुपये पर ट्रेड कर रही थी, जो कल से 864 रुपये कम है। आज चांदी का लो रिकॉर्ड 1,25,900 रुपये और हाई रिकॉर्ड 1,26,614 रुपये तक रहा।
IBJA में कल शाम चांदी की कीमत 1,29,300 रुपये प्रति किलो थी।
आपके शहर में सोना-चांदी का भाव
शहर सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
- पटना ₹1,09,440 ₹1,25,560
- जयपुर ₹1,09,480 ₹1,25,610
- कानपुर ₹1,09,530 ₹1,25,660
- लखनऊ ₹1,09,530 ₹1,25,660
- भोपाल ₹1,09,610 ₹1,25,760
- इंदौर ₹1,09,610 ₹1,25,760
- चंडीगढ़ ₹1,09,500 ₹1,25,700
- रायपुर ₹1,09,460 ₹1,25,650
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।