Gold-Silver Price Today 28 September 2024:शादी के सीजन से पहले महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 28 September 2024: शनिवार, 28 सितंबर 2024 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹77,450 से ₹77,650 प्रति 10 ग्राम के बीच हैं।

Update: 2024-09-28 06:27 GMT

Gold-Silver Price Today 28 September 2024: शनिवार, 28 सितंबर 2024 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹77,450 से ₹77,650 प्रति 10 ग्राम के बीच हैं। इसके अलावा, चांदी की कीमत में भी उछाल आया है, और यह ₹96,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव:

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,160 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,610 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,010 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,460 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई और बेंगलुरु में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,010 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,460 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,010 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,460 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,160 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,610 प्रति 10 ग्राम

जयपुर, नोएडा और चंडीगढ़ में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,160 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,610 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद और पटना में सोने की कीमत

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,060 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,510 प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,060 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,510 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर और हैदराबाद में भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,010 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,460 प्रति 10 ग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News