Gold Silver Rate Today (28 March 2025): सोना हुआ महंगा! 24 कैरेट का भाव 90,000 के पार, जानें आपके शहर का रेट
Gold Silver Rate Today (28 March 2025): आज शुक्रवार 28 मार्च को सोना महंगा हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 450 रुपये तक महंगा हुआ है।

Gold Silver Rate Today (28 March 2025): आज शुक्रवार 28 मार्च को सोना महंगा हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 450 रुपये तक महंगा हुआ है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,01,900 रुपये के स्तर पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज का रेट।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,510 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 82,510 90,000
- चेन्नई 82,360 89,850
- मुंबई 81,360 89,850
- कोलकाता 81,360 89,850
चांदी का रेट
28 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज गिरावट है।
सोने की कीमतों में तेजी के कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव है, जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका में संभावित नए शुल्क और आर्थिक मंदी के संकेत भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। डॉलर में उतार-चढ़ाव, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती सोने की खरीदारी और महंगाई की चिंताओं ने भी इसकी मांग को मजबूती दी है। इन सभी कारणों से सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।