Gold-Silver Price Today 26 September 2024: सोने के दाम पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, MCX पर 76000 के पार, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 26 September 2024: आज गुरुवार, 26 सितंबर 2024 को सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी हैं।

Update: 2024-09-26 03:53 GMT

Gold-Silver Price Today 26 September 2024: आज गुरुवार, 26 सितंबर 2024 को सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी हैं। देश के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, और मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹70,700 से ऊपर चल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,180 के पार है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में उछाल का असर भारतीय बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही, चांदी के दाम भी ₹95,100 तक पहुंच चुके हैं, जिसमें आज ₹3,000 की तेजी देखी गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट (26 सितंबर 2024)

दिल्ली

  • 24 कैरेट - ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,760 प्रति 10 ग्राम

नोएडा

  • 24 कैरेट - ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,760 प्रति 10 ग्राम

गाजियाबाद

  • 24 कैरेट - ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,760 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 24 कैरेट - ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,760 प्रति 10 ग्राम

जयपुर

  • 24 कैरेट - ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,760 प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 24 कैरेट - ₹77,080 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,660 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर

  • 24 कैरेट - ₹77,030 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,610 प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 24 कैरेट - ₹77,030 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,610 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

  • 24 कैरेट - ₹77,030 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट - ₹70,610 प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का कारण

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी हो रहा है। मिडिल ईस्ट संकट और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की संभावना ने भी सोने को समर्थन दिया है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News