Gold-Silver Price Today 2 July 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 2 July 2024: महीने के दूसरे दिन 2 जुलाई को सोने के भाव फ्लैट नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,410 रुपये पर और मुंबई में कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Update: 2024-07-02 03:46 GMT

Gold-Silver Price Today 2 July 2024: महीने के दूसरे दिन 2 जुलाई को सोने के भाव फ्लैट नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,410 रुपये पर और मुंबई में कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,300 रुपये पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 66,840 72,920
  • कोलकाता 66,240 72,270
  • गुरुग्राम 66,390 72,410
  • लखनऊ 66,390 72,410
  • बेंगलुरु 66,240 72,270
  • जयपुर 66,390 72,410
  • पटना 66,290 72,310
  • भुवनेश्वर 66,240 72,270
  • हैदराबाद 66,240 72,279

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News