Gold-Silver Price Today 17 October 2024: देश में सोने की कीमत में में बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 17 October 2024: आज 17 अक्टूबर, गुरुवार को सोने की कीमतों में तीन दिनों से जारी गिरावट रुक गई और करवाचौथ से पहले सोने के दाम में 400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Update: 2024-10-17 03:39 GMT

Gold-Silver Price Today 17 October 2024: आज 17 अक्टूबर, गुरुवार को सोने की कीमतों में तीन दिनों से जारी गिरावट रुक गई और करवाचौथ से पहले सोने के दाम में 400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। इसके साथ ही, चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹78,050 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,560 प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • नोएडा और गाजियाबाद: 24 कैरेट सोना ₹78,050 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹71,560 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ और जयपुर: 24 कैरेट सोना ₹78,050 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹71,560 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 24 कैरेट सोना ₹77,950 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹71,460 प्रति 10 ग्राम
  • भुवनेश्वर: 24 कैरेट सोना ₹77,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹71,410 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई और कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹77,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹71,410 प्रति 10 ग्राम

सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल

दिल्ली में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बुधवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ ₹78,900 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News