Gold Price Today 14 July: सावन के पहले सोमवार पर सोना-चांदी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
Gold Price Today 14 July 2025: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 14 जुलाई 2025, सोमवार को देश के कई शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,00,003 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया।
Gold Price Today 14 July 2025: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 14 जुलाई 2025, सोमवार को देश के कई शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,00,003 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। वहीं चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाते हुए ₹1.15 लाख प्रति किलो की दर पार कर ली।
दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1 लाख से ऊपर
दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,003 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पटना और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹99,880 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी इंटरनेशनल मार्केट में सोने की मांग, डॉलर-रुपया विनिमय दर और सावन के सीजनल डिमांड का मिला-जुला असर है।
सावन में बढ़ी मांग, बढ़ा रेट
सावन के पवित्र महीने में सोने की मांग में परंपरागत रूप से बढ़ोतरी देखी जाती है, क्योंकि यह महीना धार्मिक आयोजनों और खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी वजह से 22 कैरेट सोने की कीमतें भी ₹91,700 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं। यह दाम दिल्ली, जयपुर, नोएडा और लखनऊ जैसे शहरों में रिकॉर्ड किया गया है।
चांदी भी चमकी, ₹1.15 लाख पर पहुंची
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी आई है। देश के बुलियन मार्केट में एक किलो चांदी ₹1,15,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। त्योहारी सीजन और ज्वेलरी सेक्टर में बढ़ती मांग इसकी प्रमुख वजह बताई जा रही है।
देशभर में 14 जुलाई 2025 को 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली ₹91,700 ₹1,00,003
- मुंबई ₹91,550 ₹99,880
- चेन्नई ₹91,550 ₹99,880
- कोलकाता ₹91,550 ₹99,880
- जयपुर ₹91,700 ₹1,00,003
- नोएडा ₹91,700 ₹1,00,003
- गाजियाबाद ₹91,700 ₹1,00,003
- लखनऊ ₹91,700 ₹1,00,003
- बंगलुरु ₹91,550 ₹99,880
- पटना ₹91,550 ₹99,880
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।