Gold-Silver Price Today 14 September 2024: सोने-चांदी के भाव सातवें आसमान पर, जानें अपने शहर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 14 September 2024: आज शनिवार 14 सितंबर को देशभर में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹74,000 से ₹75,000 प्रति 10 ग्राम के बीच है.

Update: 2024-09-14 05:46 GMT

Gold-Silver Price Today 14 September 2024: आज शनिवार 14 सितंबर को देशभर में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹74,000 से ₹75,000 प्रति 10 ग्राम के बीच है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 74,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. इसकी कीमत ₹89,600 प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं 12 प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमतें:

दिल्ली और गुरुग्राम

  • 22 कैरेट: ₹68,410 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,610 प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 22 कैरेट: ₹68,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,460 प्रति 10 ग्राम

जयपुर

  • 22 कैरेट: ₹68,410 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,610 प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 22 कैरेट: ₹68,310 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,510 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

  • 22 कैरेट: ₹68,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,460 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर और हैदराबाद

  • 22 कैरेट: ₹68,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,460 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट: ₹68,310 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,510 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 22 कैरेट: ₹68,410 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,610 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई और बेंगलुरु

  • 22 कैरेट: ₹68,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹74,460 प्रति 10 ग्राम

एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार

शुक्रवार, 13 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹312 या 0.43% बढ़कर ₹73,136 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.60% बढ़कर 2,596.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एमसीएक्स शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News