Gold-Silver Price Today 11 October 2024: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 11 October 2024: देशभर में आज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, जिससे सोना खरीदने का यह नवरात्रि सीजन और भी खास हो गया है।

Update: 2024-10-11 05:26 GMT

Gold-Silver Price Today 11 October 2024: देशभर में आज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, जिससे सोना खरीदने का यह नवरात्रि सीजन और भी खास हो गया है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है।

आज के सोने के भाव (11 अक्टूबर 2024)

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,240 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,630 प्रति 10 ग्राम

कल की तुलना में सोने की कीमत में हल्की गिरावट आई है। कल 22 कैरेट सोने का भाव ₹70,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,640 प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,390 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,780 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,290 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,680 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,240 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,630 प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में आज के सोने के भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,240 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,630 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में आज का सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,240 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,630 प्रति 10 ग्राम

नोएडा में सोने के दाम

  • 18 कैरेट सोना: ₹57,500 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹70,390 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹76,780 प्रति 10 ग्राम

चांदी के दाम

  • चेन्नई: ₹99,900 प्रति किलो
  • मुंबई और दिल्ली: ₹93,900 प्रति किलो
  • कोलकाता: ₹93,800 प्रति किलो
  • बेंगलुरु: ₹84,900 प्रति किलो

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News