Gold-Silver Price Today 10 July 2024: सोना-चांदी के आज के भाव, जानिए आपके शहर में (9 जुलाई 2024) की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 10 July 2024: आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने के रेट में आज 350 रुपये तक की नरमी रही। बुधवार 10 जुलाई को चेन्नई में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 73,840 रुपये रहा।

Update: 2024-07-10 05:35 GMT

Gold-Silver Price Today 10 July 2024: आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने के रेट में आज 350 रुपये तक की नरमी रही। बुधवार 10 जुलाई को चेन्नई में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 73,840 रुपये रहा। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,720 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 94,400 रुपये पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

मुंबई में आज सोने का भाव

  • मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में सोने का भाव

  • दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

  • अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 67,690 73,840
  • कोलकाता 67,090 73,190
  • गुरुग्राम 67,240 73,340
  • लखनऊ 67,240 73,340
  • बेंगलुरु 67,090 73,190
  • जयपुर 67,240 73,340
  • पटना 67,140 73,240
  • भुवनेश्वर 67,090 73,190
  • हैदराबाद 67,090 73,190

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News