Gold-Silver Price Today 07 October 2024: सोना-चांदी फिर से हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold-Silver Price Today 07 October 2024: शादियों के मौसम में बढ़ती मांग के बीच आज, 7 अक्टूबर को सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है।

Update: 2024-10-07 04:43 GMT

Gold-Silver Price Today 07 October 2024: शादियों के मौसम में बढ़ती मांग के बीच आज, 7 अक्टूबर को सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, जयपुर और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में सोने के दाम में यह गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी का भाव ₹96,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

प्रमुख शहरों में आज के ताजा गोल्ड रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट - ₹77,810, 22 कैरेट - ₹71,340 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट - ₹77,660, 22 कैरेट - ₹71,190 प्रति 10 ग्राम
  • नोएडा और गाजियाबाद: 24 कैरेट - ₹77,810, 22 कैरेट - ₹71,340 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: 24 कैरेट - ₹77,710, 22 कैरेट - ₹71,340 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: 24 कैरेट - ₹77,660, 22 कैरेट - ₹71,190 प्रति 10 ग्राम

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज इसमें थोड़ी नरमी आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना ₹78,450 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन आज इसमें ₹50 की कमी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारी मांग बढ़ने से सोने के दाम में फिर से उछाल आ सकता है।

चांदी की कीमतें स्थिर

जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, वहीं चांदी का रेट ₹96,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है।

7 अक्टूबर 2024 के प्रमुख शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 71,340 77,810
  • मुंबई 71,190 77,660
  • अहमदाबाद 71,240 77,710
  • लखनऊ 71,340 77,810
  • जयपुर 71,340 77,810

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News