Gold-Silver Price Today 04 September 2024: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 04 September 2024: आज, बुधवार 4 सितंबर 2024 को, सोने की कीमतों में बहुत बड़ा उतर चढाव नहीं हुआ है। देश के विभिन्न शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर है।

Update: 2024-09-04 03:47 GMT

Gold-Silver Price Today 04 September 2024: आज, बुधवार 4 सितंबर 2024 को, सोने की कीमतों में बहुत बड़ा उतर चढाव नहीं हुआ है। देश के विभिन्न शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, और जयपुर समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹72,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹66,800 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताज़ा भाव।

प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट - ₹72,910 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,840 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट - ₹72,760 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,690 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ: 24 कैरेट - ₹72,910 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,840 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: 24 कैरेट - ₹72,910 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,840 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 24 कैरेट - ₹72,810 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,740 प्रति 10 ग्राम
  • भुवनेश्वर: 24 कैरेट - ₹72,760 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹66,690 प्रति 10 ग्राम

आज का चांदी का रेट

एक किलोग्राम चांदी की कीमत आज ₹85,900 है। यह रेट देशभर के प्रमुख शहरों में समान है, लेकिन स्थानीय कर और शुल्क के कारण इसमें मामूली अंतर हो सकता है।

मंगलवार को सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News