Gold-Silver Price Today 16 June 2025: सोना-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी का सही मौका! जानें अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, लखनऊ और इंदौर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का आज का रेट। क्या यही सही समय है खरीदारी का?

Update: 2025-06-16 03:38 GMT

Gold-Silver Price Today 16 June 2025: देशभर में शादी-विवाह का मौसम जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोने या चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आमतौर पर शादियों के सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ने के साथ दामों में भी तेजी देखी जाती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सोमवार को देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

दिल्ली में क्या है आज का भाव?

Bankbazaar.com के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी सोने की कीमत कल जैसी ही बनी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना जहां रविवार को 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं आज भी इसकी कीमत 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम ही है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत भी स्थिर बनी हुई है और यह 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है।

चांदी के भाव में भी नहीं हुआ कोई बदलाव

दिल्ली में आज चांदी की कीमत भी यथावत बनी रही। रविवार को चांदी जहां 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी, सोमवार को भी इसका यही रेट कायम है। शादी-ब्याह के सीजन में चांदी की मांग में तेजी रहती है, बावजूद इसके आज के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

लखनऊ में भी स्थिर रहा सोने का बाजार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। यहां भी 22 कैरेट सोना 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। यह वही रेट है जो रविवार को बाजार में देखने को मिला था।

इंदौर में कितना है आज का रेट?

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है जबकि 24 कैरेट सोना 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।

क्या अब खरीदारी का सही वक्त है?

शादी-ब्याह के इस दौर में जब सोने-चांदी की कीमतें स्थिर हैं, ऐसे में यह समय निवेश और खरीदारी के लिहाज से बेहतर माना जा सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतकों के बीच यदि कीमतों में स्थिरता बनी रहती है, तो यह खरीददारों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News