Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन भी सोना-चांदी के दाम में तेजी, जानिए 7 जनवरी का सोना-चांदी का भाव

Gold Rate Today In India 7 Jan 2026: जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन महंगे। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत शहरों के 18K, 22K, 24K गोल्ड और सिल्वर रेट देखें।

Update: 2026-01-07 04:09 GMT

नई दिल्ली। Gold Rate Today In India: अमेरिकी दादागिरी और जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने के साथ ही सेफ हेवन निवेश की मांग तेज होती जा रही है। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद गोल्ड लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ जबकि चांदी ने भी लगातार तीसरे दिन मजबूती दिखाई है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड में भी 10 की बढ़त दर्ज की गई। बीते दो दिनों में ही 24 कैरेट सोने के भाव 3,010 और 22 कैरेट गोल्ड 2,760 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुके हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
सिटीवाइज गोल्ड रेट टुडे (10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
मुंबई ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
कोलकाता ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
चेन्नई ₹1,39,980 ₹1,28,310 ₹1,07,010
बेंगलुरु ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
हैदराबाद ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
लखनऊ ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
पटना ₹1,38,880 ₹1,27,310 ₹1,04,180
जयपुर ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
अहमदाबाद ₹1,38,880 ₹1,27,310 ₹1,04,180
नोट: शहरों में कीमतों का अंतर स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और डिमांड-सप्लाई के कारण होता है।
Silver Rate Today: तीसरे दिन भी तेजी बरकरार
चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद तीन दिनों में दिल्ली में चांदी 12,100 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। आज 7 जनवरी को दिल्ली में चांदी 2,53,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है यानी आज इसमें 100 प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बनी हुई है, जबकि चेन्नई में चांदी के दाम ₹2,71,100 प्रति किलो हैं, जो चारों बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा हैं।
पिछले दिनों में चांदी के दामों का उतार-चढ़ाव
एक दिन पहले चांदी के भाव 100 बढ़े
उससे पहले एक दिन चांदी स्थिर रही
उससे पहले 1,000 की गिरावट दर्ज हुई
उससे भी पहले एक दिन में 4,000 की तेज बढ़त
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल के आखिरी तीन दिनों और 1 जनवरी 2026 को मिलाकर सिर्फ चार दिनों में चांदी ₹24,000 प्रति किलो तक सस्ती हो गई थी। इसके बाद अब फिर तेजी लौटती दिख रही है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक जियो-पॉलिटिकल तनाव, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, डॉलर-रुपया विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता- इन सभी कारणों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार पर नजर रखने वालों का कहना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आगे भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
Tags:    

Similar News