Gold-Silver Price Today 25 April 2025: आज फिर काम हुआ सोने के दाम, चांदी ₹1 लाख के पार, जानें अपने शहर का भाव
Gold-Silver Price Today 25 April 2025: Gold Rate Today: आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर ही नजर आया। गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज मामूली गिरावट दिख रही है। मंगलवार 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आ रही है।

Gold-Silver Price Today 25 April 2025: आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर ही नजर आया। गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज मामूली गिरावट दिख रही है। मंगलवार 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आ रही है। 22 कैरेट सोने का दाम 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,200 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शनिवार 26 अप्रैल 2025 का रेट।
शनिवार 26 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,170 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,020 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज सोने के भाव में गिरावट आई है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 90,170 98,310
- चेन्नई 90,020 98,210
- मुंबई 90,020 98,210
- कोलकाता 90,020 98,210
- जयपुर 90,170 98,310
- नोएडा 90,170 98,310
- गाजियाबाद 90,170 98,310
- लखनऊ 90,170 98,310
- बंगलुरु 90,020 98,210
- पटना 90,020 98,210
चांदी का रेट
शनिवार 26 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,900 रुपये पर है।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़े हुए हैं। जानकारों का कहना है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले 6 महीनों में सोने का भाव करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है, लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच का विवाद और गहराया, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।