Gold-Silver Price Today 14 MAy 2025: सोने के दाम में भारी गिरावट! सोना हुआ 3,000 रुपये सस्ता! जानिए आज 14 मई को आपके शहर में क्या है दाम
Gold Rate Today: 14 मई को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 3,000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना। जानें आज आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने और चांदी का ताजा रेट।
Gold-Silver Price Today 14 MAy 2025: आज सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। सोने का भाव बीते तीन दिनों में 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है। कल सोने का भाव बड़ी गिरावट के बाद हरे निशान पर आ गया था लेकिन आज फिर सुबह के कारोबार में 560 रुपये की गिरावट प्रति 10 ग्राम रेट में नजर आ रही है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 96,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,500 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज बुधवार 14 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
दिल्ली-मुंबई में 14 मई 2025 सोने का रेट
बुधवार 14 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 88,710 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 88,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 88,710 96,760
- चेन्नई 88,050 96,060
- मुंबई 88,050 96,060
- कोलकाता 88,050 96,060
- जयपुर 88,710 96,760
- नोएडा 88,710 96,760
- गाजियाबाद 88,710 96,760
- लखनऊ 88,710 96,760
- बंगलुरु 88,050 96,060
- पटना 88,050 96,060
चांदी का रेट
बुधवार 14 मई 2025 को चांदी का भाव 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।
क्यों आ रही है सोने के दाम में गिरावट
हाल ही में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना है। अमेरिका ने चीन से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में थोड़ी राहत मिली है। इसकी वजह से लोगों ने सोने में निवेश करना कम कर दिया और पैसा दूसरी जगहों पर लगाना शुरू कर दिया। जब बाज़ार में माहौल शांत होता है, तो लोग सोने जैसे सुरक्षित निवेश की बजाय शेयर मार्केट जैसे विकल्प चुनते हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।