Gold Rate Today 25 June: फिर सस्ता हुआ सोना! जानें 25 जून को दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में 22K और 24K रेट
Gold Rate Today 25 June: सोना खरीदने वालों के लिए 25 जून 2025 का दिन राहत लेकर आया है। सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों के बीच मंगलवार को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी और 10 ग्राम सोना 100 रुपये तक सस्ता हो गया।
Gold Rate Today 25 June: सोना खरीदने वालों के लिए 25 जून 2025 का दिन राहत लेकर आया है। सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों के बीच मंगलवार को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी और 10 ग्राम सोना 100 रुपये तक सस्ता हो गया। देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 92,000 रुपये के पार बना हुआ है।
दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट
आज मंगलवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 22 कैरेट का भाव 92,290 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,00,680 रुपये रहा। पटना, लखनऊ, जयपुर, गाजियाबाद और नोएडा में भी सोने की कीमत लगभग इसी दायरे में रही।
25 जून 2025 को प्रमुख शहरों के रेट
- दिल्ली: 22 कैरेट - 92,440 | 24 कैरेट - 1,00,830
- मुंबई: 22 कैरेट - 92,290 | 24 कैरेट - 1,00,680
- कोलकाता: 22 कैरेट - 92,290 | 24 कैरेट - 1,00,680
- जयपुर: 22 कैरेट - 92,440 | 24 कैरेट - 1,00,830
- लखनऊ: 22 कैरेट - 92,440 | 24 कैरेट - 1,00,830
- पटना: 22 कैरेट - 92,290 | 24 कैरेट - 1,00,680
चांदी के दाम स्थिर, निवेश के लिए अच्छा समय?
चांदी की कीमत आज भी स्थिर रही। 24 जून को चांदी 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही कारोबार करती दिखी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिवाली तक चांदी का रेट 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। ऐसे में निवेशक इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स से तय होती हैं। विदेशी बाजार में सोने की चाल, डॉलर-रुपया का रेट, इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी जैसे टैक्स का असर सोने की कीमत पर पड़ता है। भारत में सोना न सिर्फ निवेश का साधन है, बल्कि शादियों, धनतेरस और त्योहारों पर शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन अवसरों पर इसकी डिमांड और दाम दोनों बढ़ जाते हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।