Gold Rate Today 1 January 2026: नए साल के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट Gold 1.35 प्रति 10 ग्राम पर फिसला, जानिए अपने शहर का तजा भाव

Gold Rate Today 1 January 2026: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Update: 2026-01-01 03:50 GMT

Gold Rate Today 1 January 2026: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,308.30 डॉलर प्रति औंस रहा। घरेलू कीमतों पर वैश्विक संकेतों के साथ-साथ डॉलर की चाल और स्थानीय मांग का असर बना हुआ है।

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के भाव
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग समान रहे। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये और 24 कैरेट 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
मुंबई में 22 कैरेट 1,23,640 रुपये और 24 कैरेट 1,34,880 रुपये रहा।
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट 1,23,690 रुपये और 24 कैरेट 1,34,930 रुपये दर्ज किया गया।
चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट 1,23,640 रुपये और 24 कैरेट 1,34,880 रुपये रहा।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट 1,23,790 रुपये और 24 कैरेट 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली 123790 135030

मुंबई 123640 134880

अहमदाबाद 123690 134930

चेन्नई 123640 134880

कोलकाता 123640 134880

हैदराबाद 123640 134880

जयपुर 123790 135030

भोपाल 123690 134930

लखनऊ 123790 135030

चंडीगढ़ 123790 135030

2025 में तेज उछाल, 2026 पर नजर
साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में करीब 73.45 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई थी। बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक 2026 में भी सोने पर सुरक्षित निवेश की मांग बनी रह सकती है, हालांकि अल्पकाल में उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नए साल की सुबह कमजोरी देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 71.67 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत तक मजबूत हुई है। औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश और वैश्विक आपूर्ति में कमी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News