Global Investors Summit 2023: उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

Global Investors Summit 2023: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एफआरआई में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Update: 2023-12-06 14:48 GMT

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी समिट है। अभी तक 2.50 लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। उन्होंने मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे करारों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय समेत अन्य मौजूद थे।

Tags:    

Similar News